Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता दीपक टंडन ने पार्षद पद के लिए ठोकी ताल
  • हरिद्वार

भाजपा नेता दीपक टंडन ने पार्षद पद के लिए ठोकी ताल

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

जनसमस्याओं के समाधान में निभा रहे हैं अग्रणी भूमिका

हरिद्वार। जनसमस्याओं के समाधान एवं जनसेवाओं के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले भाजपा नेता खादी ग्रामोद्योग उत्तराखंड के सदस्य दीपक टंडन ने पार्टी नेतृत्व से अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में खन्ना नगर से पार्षद पद हेतु उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक के करीबी दीपक टंडन ने पार्टी नेतृत्व से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि वे निरंतर पार्टी की रीति नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करने में योगदान कर रहे हैं। विपक्ष की बयानबाजी का खुलकर जवाब देने में आगे रहते हैं। युवा मोर्चा में कई पदों पर रहे दीपक टंडन युवाओं में भी लोकप्रिय हैं। स्वच्छ, कर्मठ, ईमानदार छवि के दीपक टंडन हमेशा ही पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। दीपक ने कहा कि खन्ना नगर के बुजुर्गो, महिलाओं व युवाओं का समर्थन उनके साथ है। कोरोना काल में जनसेवा में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभायी। दीपक टंडन सीवर, पेयजल, बिजली, सड़क जैसी समस्याओं का पार्टी स्तर पर समाधान कराने में मुख्य भूमिका निभाते आ रहे हैं। खादी की विशेषताओं को भी लगातार युवाओं के बीच रखने का काम कर रहे हैं। दीपक टंडन ने कहा कि विधायक मदन कौशिक हरिद्वार के चहुंमुखी विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री सभी वर्गो के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। विधायक मदन कौशिक नेचुरल गैस पाईप लाईन, भूमिगत बिजली लाईन व प्रस्तावित रिंग रोड़ जैसी योजनाओं को भी लागू करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मठ व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने दिया थाने पर धरना
Next: कार सवार युवकों का शांतिभंग में चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.