Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राशन डीलरों को गोदाम से रसद उठान से मिलेगी निजात
  • पौड़ी

राशन डीलरों को गोदाम से रसद उठान से मिलेगी निजात

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। रसद गोदामों से गल्ला दुकान तक रसद उठान को लेकर अब डीलरों को निजात मिलने जा रही है। अब पूर्ति महकमा ही रसद को गल्ला दुकान तक पहुंचाने का काम करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। पहले चरण में 9 गोदामों से जुडे़ करीब तीन सौ से अधिक डीलरों को इसका लाभ मिलेगा। दूसरे चरण में जिले के अन्य गोदामों से जुडे़ डीलरों के लिए भी यह व्यवस्था हो जाएगी। डीएम के दिशा-निर्देशों के बाद पूर्ति महकमे ने जिले के देवराड़ीदेवी, पाबौ, चाकीसैंण, खोलाचौरी, श्रीनगर, जडाऊखांद, बीरोंखाल और थलीसैंण गोदामों से जुडे़ 325 गल्ला विक्रेताओं की दुकानों तक रसद पहुंचाने को लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली है। डीएसओ पौड़ी केएस कोहली ने बताया कि अभी तक गोदामों से दुकान तक रसद का उठान डीलर ही करते थे। इसके लिए दूरी के हिसाब से डीलर को राशन भाड़ा मिलता था, लेकिन इसमें डीलरों को भी काफी परेशानी होती थी और गोदामों में काम बढ़ जाता था। डीलर एक ही समय पर रसद का उठान नहीं कर पाते थे। अब रसद उठान के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। दुकान तक गोदामों से रसद आसानी से पहुंच जाएगी। अभी इसका लाभ पहले चरण में 9 गोदामों से जुडे 3 सौ से अधिक डीलरों को अगले महीने से मिल जाएगा इसके बाद अगले चरण में अन्य गोदामों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उपभोक्ताओं को ऑन लाइन रसद वितरण नहीं करने वाले बीस से अधिक सस्ता गल्ला विक्रेताओं को पूर्ति महकमे ने नोटिस जारी किए है। सस्ता गल्ले की दुकानों से ऑन लाइन रसद वितरण को लेकर पहले ही शासन स्तर से सख्ती की गई थी। इसके तहत जिलों में डीलरों को कार्डधारक उपभोक्ताओं को ऑन लाइन ही रसद वितरण किया जा रहा है। लेकिन 20 से अधिक डीलर शत प्रतिशत ऑन लाइन रसद वितरण नहीं कर रहे थे। पौड़ी के डीएसओ केएस कोहली ने बताया कि इस मामले में उक्त सभी डीलरों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से रसद का वितरण ऑन लाइन करने को कहा गया है। यदि नोटिस के बाद भी रसद ऑन लाइन नहीं बांटी जाती है तो जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Next: कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने दिया थाने पर धरना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.