Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन मंत्री महाराज ने किया पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल के लिए ट्रेकिंग दल को रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री महाराज ने किया पिंडारी ग्लेशियर और बागची बुग्याल के लिए ट्रेकिंग दल को रवाना

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
15 (27)

देहरादून। बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित यूटीडीबी से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दोनों ट्रैक के लिए ट्रेकिंग दल को रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से बागेश्वर जिले के पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक और चमोली जिले में बागची बुग्याल ट्रैक को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है।  टूर ऑपरेटरों को विभाग की ओर से प्रत्येक ट्रेकर को ट्रैक पर किए जाने वाले कुल खर्चे पर 02 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बागेश्वर व चमोली से आए एडवेंचर फाउंडेशन के प्रशिक्षणार्थियों को ट्रैक के शुभारंभ के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि विंटर ट्रेकिंग डेस्टिनेशन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा इस ट्रैक के माध्यम से विंटर ट्रैकिंग डेस्टिनेशन को केदारकांठा की भांति प्रचारित एवं प्रसारित करना है। साथ ही ट्रैकिंग को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभाग द्वारा ट्रैकिंग गाईड ट्रेनिंग भी प्रदान की जा रही है। वहीं इस मौके पर पर्यटन मंत्री महाराज ने उत्तरकाशी के हर्षिल-छितकुल ट्रैक पर ट्रैकिंग दल के साथ हुए हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के खतरों से बचने के लिए हमें और अधिक सतर्क और सुरक्षित रहना होगा। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने माह सितम्बर 2022 में यूटीडीबी द्वारा आयोजित बलजूरी (5922 मी0) पर्वतारोहण अभियान दल का भी स्वागत व प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुण्डीर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवस्थापना पूजा गर्ब्याल, निदेशक प्रचार व विपणन सुमित पन्त, निदेशक अवस्थापना ले. कमांडर दीपक खंडूरी, अपर निदेशक पूनम चंद, उपनिदेशक योगेंद्र गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एस.एस. सामन्त समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह रहेगा ट्रेक का रूट: पिंडारी ग्लेश्यिर के ट्रेक की शुरूआत कुमाऊं के काठगोदाम से होगी, जो खाती, दव्याली, फुर्किए, जीरो प्वाइंट, खाती के बाद खरकिया से होते हुए काठगोदाम में संपन्न होगा। जबकि बागची बुग्याल के ट्रेक की शुरूआत देहरादून के ऋषिकेश से होगी, जो घेश, देवलीखेत से होते हुए बागची बुग्याल के बेस कैंप पहुंचेंगे। जहां से ट्रेकर्स धुलंब होते हुए बागची के टॉप हिमनी पहुंचेंगे।
उत्तराखंड और नेपाल के बीच शुरू होगी हवाई सेवा: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड और नेपाल के बीच बुद्धा एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा के संबंध में पर्यटन मंत्री महाराज ने नेपाल के निदेशक, शोध, योजना और निगरानी नेपाल पर्यटन परिषद के मणि आर लिमिछाने, से फोन पर वार्ता कर इसके लिए उत्तराखण्ड की ओर पूरा सहयोग देने की बात कही। उन्होने बताया कि इस संबंध प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी सहमति व्यक्त की है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस सेवा शुरू होने से नेपाल और उत्तराखण्ड की जनता को इसका लाभ मिलने के साथ साथ दोनों देशों के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा उन्होने कहा कि 22 नवम्बर को उत्तराखंड से श्रीराम बारात नेपाल के जनकपुर जाएगी। बारात देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर से शुरू होगी और लखनऊ होते हुए एक 28 नवम्बर को जनकपुरी पहुंचेगी।

रिसोर्ट और हट से देख सकेंगे स्टार गेजिंग:  उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के पर्यटक जल्द ही यहां के रिसोर्ट और हट से स्टार गेजिंग देख सकेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में एस्ट्रो टूरिज्म की अपार संभावना को देखते हुए प्रदेश के रिसोर्ट और हट में स्टार गेजिंग की व्यवस्था की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दलाई लामा की लंबी उम्र को हुई प्रार्थना सभा
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.