Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण अभियान चलाया
  • देहरादून

सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण अभियान चलाया

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत लखवाड़ कॉलोनी और महाविद्यालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण अभियान चलाया। मिशन के तहत प्रत्येक छात्र के लिए डेढ़ किलो कूड़ा निस्तारण का लक्ष्य रखा गया था। बुधवार को प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ ही समाज स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए भी छात्र-छात्राओं को जागरूकता अभियान चलाने होंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधान सुबोध गोयल ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति देश के प्रत्येक नागरिक की संपत्ति है। लिहाजा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और स्वच्छता का दायित्व भी प्रत्येक नागरिक का है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. राजकुमारी भंडारी चौहान ने बताया कि 31 अक्तूबर तक एक करोड़ किलो कूड़ा निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है, हम सबका यही सपना स्वस्थ, स्वच्छ भारत हो अपना आदि स्लोगन से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में प्रो. आरएस गंगवार, डा. विजय सिंह नेगी, डा. एआर बिजल्वाण, डा. आएल केष्टवाल आदि शामिल रहे।
स्वच्छ भारत-क्लीन इंडिया अभियान के तहत श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद के निर्देशन में आयोजित रैली को प्राचार्य प्रोफेसर केएल तलवाड़ ने महाविद्यालय परिसर से पुरोड़ी मार्केट के लिए रवाना किया। रैली में स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए स्वयंसेवी नारे लगाते पुरोड़ी बाजार पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के प्रति आगाह कर कागज और कपड़े के थैलों के प्रयोग का आग्रह किया। बाजार में बिखरी पालीथिन थैलियों को एकत्र कर महाविद्यालय लाया गया, जिसका उचित निस्तारण किया जायेगा। रैली में डा.आराधना भंडारी, डा.पवन भट्ट, अर्जुन सिंह, अंकित दास, मनीष, नीलेश,आयुषी, मनजीत, अनीशा, बनिता, निधि, हिमांशी, शिवानी, नेहा, आरती, डिंपल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता और पुत्रों पर छेड़छाड़ का केस
Next: पट्टे की आड़ में हो रहा था अवैध खनन, 9 वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.