Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक से टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर, दो की मौत
  • हरिद्वार

बाइक से टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
default featured image

रुड़की। क्षेत्र में झबरेड़ा-लखनौता मार्ग पर बाइक से टक्कर के बाद लकड़ियों से भरी ट्रॉली ले जा रहा ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर और बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा मंगलवार देर रात झबरेड़ा-लखनौता मार्ग पर शेरपुर खेलमऊ के पास हुआ। लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक शाहनजर अली (34) निवासी कस्बा देवबंद सहारनपुर और बाइक चालक मोहसीन (24) कस्बा देवबंद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
कार-बाइक की भिड़ंत में तीन घायल: रेलवे अंडरपास के पास एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गांव चौनंदाहेड़ी थाना देवबंद सहारनपुर निवासी अंकित स्वराज, नीटू समेत तीन लोग शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए झबरेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हटाए गए कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल
Next: पिता और पुत्रों पर छेड़छाड़ का केस

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.