Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मुआवजे की मांग को लेकर मिल परिसर में भटकते रहे मृतक के परिजन
  • ऊधम सिंह नगर

मुआवजे की मांग को लेकर मिल परिसर में भटकते रहे मृतक के परिजन

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
06 (48)

रुद्रपुर। सहकारी चीनी मिल में मरम्मत के दौरान पटला टूटने से जान गंवाने वाले राजाराम का परिवार बुधवार को सितारगंज चीनी मिल पहुंचा। परिवार के लोग दिनभर मुआवजे की मांग को लेकर मिल परिसर में भटकते रहे। श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट की मध्यस्थता में इंटीग्रेटेड कैसटेक कंसल्टेंट के स्थानीय अधिकारियों से परिजनों की वार्ता हुई, लेकिन निर्णय लेने का अधिकार नोएडा के पास होने से सहमति नहीं बन पायी। मंगलवार को किसान सहकारी चीनी मिल में मरम्मत के दौरान ब्वॉयलिंग हाउस सेकंड फ्लोर से राजाराम निवासी प्रतापपुर देवरिया यूपी की पटला टूटने से जमीन पर गिरकर मौत हो गई थी। सूचना पर बुधवार को राजाराम की पत्नी विद्यावती देवी, पुत्र बिट्टू कुशवाहा, उषा देवी, रिंकू कुशवाहा सितारगंज पहुंचे। यहां श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इंटीग्रेटेड कैसटेक कंसल्टेंट के स्थानीय अधिकारियों को बुलाकर दोनों पक्षों को बैठकर सहमति बनाने को कहा। मृतक के पुत्र बिट्टू ने कहा कि उन्होंने मुआवजे के तौर पर 20 लाख रुपये कंपनी से देने की मांग की है, लेकिन कंपनी दो लाख रुपये तत्काल व एक लाख रुपये बाद में देने की बात कर रही है। बिट्टू ने कहा कि कंपनी की लापरवाही से उसके पिता की जान गई है। इधर, चीनी मिल में कार्यरत श्रमिकों में दिनभर असंतोष रहा। कर्मचारियों ने कहा कि हादसे के बाद कंपनी का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए भी कोई प्रयास शुरू नहीं हुए हैं। श्रमिकों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की वार्ता में कंपनी का कोई सक्षम अधिकारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रधान प्रबंधक राजीव लोचन शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक थी, इसलिए परिजनों व कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता में मौजूद नहीं थे। उन्होंने खटीमा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से वार्ता की है। कंपनी से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और हादसे रोकने के लिए कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरण देने को लेकर पत्राचार किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार
Next: 89 पव्वे देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.