Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोट ब्लाक की बीडीसी बैठक में उठी विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़ी समस्याएं
  • पौड़ी

कोट ब्लाक की बीडीसी बैठक में उठी विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल से जुड़ी समस्याएं

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। डांडा नागराजा मंदिर में कोट ब्लाक की बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकतर विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, लोक निर्माण विभाग से जुड़ी समस्याएं उठी। बुधवार को आयोजित बैठक में ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी ने सभी अफसरो को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने के निर्देश दिए। कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समय पर हल किया जाए। बैठक में विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि जिन-जिन समस्याओं पर चर्चा की गई है उनका समय से निस्तारण किया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण भी करते रहें। कहा की कोट ब्लाक की बीडीसी बैठक इस बार डांडा नागराजा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। अन्य ब्लाकों को भी अलग-अलग स्थानों पर बीडीसी बैठक करनी चाहिए, जिससे ब्लाक तक नहीं पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि अपनी समस्याएं अधिकारियों के सम्मुख रख सकें। बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, बीडीओ कोट दिनेश प्रसाद बडोनी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मुकेश दत्त बिजल्वाण, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंकरियाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माण की धीमी गति पर पौड़ी डीएम नाराज, लगाई फटकार
Next: आदर्श जिले हेतु यूकॉस्ट नोडल एजेंसी नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.