Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कमलेश्वर महादेव मंदिर में 6 नवंबर को होगा खड़ दीया अनुष्ठान
  • पौड़ी

कमलेश्वर महादेव मंदिर में 6 नवंबर को होगा खड़ दीया अनुष्ठान

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी पर छह नवंबर को खड़ दिया अनुष्ठान होगा। संतान प्राप्ति की कामना को लेकर अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अभी तक 92 निसंतान दंपतियों ने पंजीकरण करा दिया है। जबकि पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है। अनुष्ठान को लेकर मंदिर के रंग रोगन व अन्य तैयारियां जोरों पर हैं। कमलेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले खड़ दीया अनुष्ठान का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु निसंतान दंपत्ति इस दिन यहां पर खड़ दीया अनुष्ठान में शामिल होकर संतान प्राप्त की कामना भगवान कमलेश्वर महादेव से करते हैं उन्हें अवश्य ही संतान की प्राप्त होती है। खड़ दीया अनुष्ठान के बाद संतान प्राप्त होने पर प्रतिवर्ष कई श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं। मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने बताया कि छह नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर यहां खड़ दीया का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि खड़ दीया में शामिल होने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जबकि 92 दंपत्तियों की ओर से अभी तक पंजीकरण करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान को विधि विधान एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस बार हवन कुंड भी नया बनाया गया है। कहा इस दिन सहस्त्र कमल से भगवान कमलेश्वर महादेव का पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नव नियुक्त ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज को भी इस बार आमंत्रित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की मांग
Next: नहीं होगी यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले की सीबीआई जांच, हाईकोर्ट ने मांग से जुड़ी याचिका की निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.