Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिटायर्ड सैन्य कर्मियों से मारपीट कर छिड़का डीजल
  • हरिद्वार

रिटायर्ड सैन्य कर्मियों से मारपीट कर छिड़का डीजल

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

रुड़की। कार सवार रिटायर्ड सैन्य कर्मियों से बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। युवकों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इस बीच एक सैन्यकर्मी पर डीजल छिड़क दिया गया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। रिटायर सैन्य कर्मी की ओर से तहरीर दी गई है। सिविल लाइन्स कोतवाली क्षेत्र के गंगा एनक्लेव नगला इमरती निवासी रिटायर्ड सैन्य कर्मी दारा सिंह ने बताया कि सोमवार देररात वह अपने साथी के साथ कार में सवार होकर नगला इमरती फ्लाईओवर से उतर रहे थे। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला टायर फट गया। इसका विरोध किया तो बाइक सवारों ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। फोन कर तीस से अधिक साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद एक हमलावर ने उन पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। कार में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक मौके पर जमकर हंगामा हुआ। इस बीच कई लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया है। कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी शोधकर्ताओं ने कैंसर डिटेक्टर किया विकसित
Next: करंट की चपेट में आकर परिचालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.