Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने एम्स में टेलिमेडिसिन सेवा का किया उद्घाटन
  • देहरादून

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने एम्स में टेलिमेडिसिन सेवा का किया उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
34 (4)

एम्स के ओपीडी एरिया में रोगी सहायता केन्द्र का भी किया उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने मंगलवार को एम्स में डिजिटल हेल्थ सर्विसेज के अन्तर्गत टेलिमेडिसिन सेवा का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत अब बेस अस्पताल कोटद्वार के मरीजों को भी एम्स ऋषिकेश की टेलिमेडिसिन सेवा द्वारा चिकित्सीय परामर्श मिल सकेगा। इस अवसर पर एम्स के चिकित्सकों ने बेस अस्पताल कोटद्वार में मौजूद मरीजों को लाईव परामर्श भी दिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से दूर-दराज के क्षेत्रों के मरीजों को टेलिमेडिसिन के माध्यम से अपने क्षेत्र के नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा। यह सुविधा उत्तराखंड के जन-स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी ने एम्स की डिजिटल हेल्थ सर्विसेज से जुड़े बेस अस्पताल कोटद्वार के महिला रोगियों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स के ओपीडी एरिया में मंगलवार को ही रोगी सहायता केन्द्र का भी उद्घाटन भी किया। उन्होंने इन नए केन्द्रों को एम्स में इलाज करवाने वाले आम मरीजों तथा उनके तीमारदारों के लिए विशेष लाभकारी बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जतायी कि एम्स भविष्य में उत्तराखंड के अन्य मेडिकल कॉलेजों को साथ लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत करने मे मदद करेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने एम्स प्रांगण में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने बताया कि संस्थान की डिजिटल हेल्थ सर्विस से शीघ्र ही लाल बहादुर शास्त्री आईएएस प्रशिक्षण अकादमी मसूरी को भी जोड़ा जाएगा। इस सुविधा से अकादमी से जुड़े लोग भी एम्स के चिकित्सकों से टेलिमेडिसिन द्वारा परामर्श का लाभ ले सकेंगे। कहा कि आवश्यकता पड़ने पर टेलि परामर्श की सुविधा को राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा। एम्स में खोले गए रोगी सहायता केन्द्र के बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि इस रोगी सहायता केन्द्र में विभिन्न काउन्टर बनाए गए हैं। जिनमें आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सेवाएं और अस्पताल से सम्बन्धित विभिन्न सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने की सुविधा शामिल है। बताया कि इनमें एक काउंटर पर आयुष्मान भारत कार्ड तथा आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध होगी। जबकि दो अन्य काउन्टरों पर मरीजों तथा उनके तीमारदारों को अस्पताल सेवाओं से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवायी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, एमएस प्रो. संजीव कुमार मित्तल, डीएमएस डॉ. पूजा भदौरिया, ट्रॉमा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल, उपनिदेशक प्रशासन ले. कर्नल ए.आर. मुखर्जी, वित्तीय सलाहकार ले.कर्नल डब्लू.एस. सिद्वार्थ, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड: वनंतरा रिजार्ट जा रही तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोका, 32 गिरफ्तार
Next: 21 अक्तूबर को केदारनाथ में ढाई घंटे रहेंगे पीएम मोदी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.