Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को विद्युतकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को विद्युतकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
11 (25)

रुद्रपुर। विद्युतकर्मियों ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के लिए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, एसडीएम और कोतवाल ने धरनास्थल पर पहुंच कर विद्युत कर्मियों को निपष्क्ष जांच का भरोसा दिलाया। विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बीते शनिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ दिनेश चंद गुरुरानी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गणेश उपाध्याय ने उनके ऊपर बिजली का बिल कम करने का दबाव बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर उपाध्याय ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इधर, पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संषर्घ समिति के जिलेभर से आए कर्मियों ने विद्युत कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि उपाध्याय की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उधर, धरने पर बैठे एसडीओ गुरुरानी ने आरोप लगाया कि उपाध्याय ने उनके कार्यालय में आकर उसने अभद्रता की है। जो कि निंदनीय है। वहीं, सूचना पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा और कोतवाल धीरेंद्र कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि कानून अपना काम पूरी निष्पक्षता के साथ करेगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद एसडीओ गुरुरानी ने बताया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। यहां एसडीओ विवेक उपाध्याय, राहुल कुमार, जेई कुलदीप कुमार सिंह, ओमकुमार, भुवन उप्रेती, चंद्रपाल सिंह, हेमचंद जोशी, प्रदीप खाती रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मण्डी में कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद शुरू
Next: ऋषिकेश में साहित्य महाकुंभ का हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.