Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें: डीएम
  • उत्तरकाशी

बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें: डीएम

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्य योजना को लेकर बैठक हुई। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास विभाग को बालिकाओं को प्रोत्साहित करने को बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बालिकाएं किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है, इसके लिए बालिकाओं की करियर काउंसलिंग करायी जाय। स्कूल से ड्राप्ट आउट बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ा जाए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के अलावा ऐसे विद्यालय जहां शौचालय सेनेट्री मशीन लगाए जाने की आवश्यकता है, वहां सेनेट्री मशीन लगाई जाए। दसवीं बारहवीं पास गरीब बालिकाएं जो संसाधन के अभाव से अपनी आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है, ऐसी बालिकाओं को पुस्तक क्रय कर दी जाय। ताकि वे अपनी आगे की तैयारी कर सकें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जनपद में अनाथ बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाय। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बालिकाओं को क्रिकेट, वॉलीबाल आदि खेल के प्रति भी प्रोत्साहित किया जाय। इसके लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं के मध्य वॉलीबाल एवं क्रिकेट आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए। बैठक में एसडीएम चत्तर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ी से लटक रहे बोल्डर व गिरते पत्थरों के बीच यात्री सफर करने को मजबूर
Next: वन आरक्षी के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.