Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पहाड़ी से लटक रहे बोल्डर व गिरते पत्थरों के बीच यात्री सफर करने को मजबूर
  • पिथौरागढ़

पहाड़ी से लटक रहे बोल्डर व गिरते पत्थरों के बीच यात्री सफर करने को मजबूर

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ टनकपुर एनएच पर सुरक्षित यात्रा भगवान भरोसे पूरी हो रही है। सीमांत जनपद में दिल्ली बैंड व चुपकोट में पहाड़ी से मौत के बोल्डर लटक रहे हैं। इसके अलावा 12से अधिक ऐसे स्थान हैं जहां कभी भी पहाड़ी से लटक रहे बोल्डर सड़क पर चलते वाहनों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इस नेशनल हाईवे पर यात्री जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।  ऑल वेदर सड़क बनने के बाद पिथौरागढ़ से टनकपुर का सफर पहले की तुलना में जिस तरह से काफी आरामदायक हो गया है। उसी तरह इस सड़क में हाई रिस्क जोन भी बन गए हैं। जहां पर पहाड़ी से लटक रहे बोल्डर व गिरते पत्थरों के बीच यात्री व माल वाहन आवाजाही करते हैं। पिथौरागढ़ से टनकपुर तक रोज इस एनएच पर 1500से अधिक वाहनों में 7हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। पिछले दो सालों में जिस तरह ऑल वेदर बनने के बाद यह सड़क बिना वेदर ही जवाब दे रही है। उससे निर्माण व निर्माण तकनीक को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरी सड़क के निर्माण में पहली बार कहीं पर भी विस्फोटक का प्रयोग नहीं किया गया। पूरी सड़क मशीनों के माध्यम से काटी गई। इसके बाद भी पहाड़ियों का हल्की बारिश में ही जवाब देना लोगों के लिए समस्या का कारण बन राह है। पिछले 120दिनों में यह सड़क अलग-अलग स्थानों में 14से अधिक बार घंटों बंद रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के सूत्रों के अनुसार टिहरी बांध का डिजाइन तैयार करने वाली कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम में भगवान कुबेर से जुड़ी परंपराओं को तोड़ने के प्रयास का विरोध
Next: बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.