Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • पुल्ला मार्ग की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन
  • चम्पावत

पुल्ला मार्ग की बदहाली पर टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

चम्पावत। टैक्सी चालकों ने पुल्ला मार्ग की बदहाली को लेकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने लोनिवि से सड़क में डामरीकरण और झाडियों के कटान की मांग की। ऐसा न होने पर चक्का जाम और आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में गुमदेश टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुल्ला मार्ग में भागीरथी संस्थान के बाद पुलहिंडोला और किमतोली से खालगढा तक सैकड़ों गड्ढे बने हुए हैं। विभाग खानापूर्ति करने के लिए सड़क पर बने गड्ढों में मिट्टी डाल इतिश्री कर रहा है। जिससे बरसात में दुर्घटनाओं का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा विभाग ने सड़क किनारे झाड़ियों का कटान भी नहीं किया है। उन्होंने लोनिवि से जल्द सड़क में डामरीकरण और झाड़ियों का कटान करने की मांग की। टैक्सी चालकों ने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर लोनिवि ने संज्ञान नहीं लिया तो वह चक्का जाम और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र भंडारी, विक्रम अधिकारी, मोहन पंत, चंचल सामंत, चंद्र सिंह, कुंवर बोहरा, जगदीश सिंह रावत, नारायण गिरी, राजेंद्र कुमार, नवीन कुमार, महेश प्रसाद, पुष्कर धौनी, भुवन धौनी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काँग्रेस ने की भाजपा विधायक बंशीधर की टिप्पणी की घोर भर्त्सना
Next: डालनवाला समिति ने महिलाओं को बांटी साड़ी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.