Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बारिश के बाद सरस मेला फिर हुआ गुलजार
  • देहरादून

बारिश के बाद सरस मेला फिर हुआ गुलजार

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
Saras Mela

देहरादून। पिछले कुछ दिनों से करवट बदलता मौसम और बे मौसम की बरसात के बाद धूप खिलते ही सरस मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तो दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। कई दिनों बाद गुरुवार को काफी संख्या में लोग मेले में खरीदारी को पहुंचे। करवा चौथा को लेकर बाजार आ रहे लोग मेले का रूख कर रहे हैं । बीते दिनों लगातार बारिश के कारण कम लोग मेले में पहुंच रहे थे । यहां लोग पहाड़ी डाल, ऊनी कपड़े, अचार, सजावट की के सामान की सबसे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।
इसस पहले बुधवार को रेसकोर्स के बन्नू स्कूल ग्राउंड में चल रहे सरस मेले की सातवीं शाम लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के गीतों के नाम रही। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया। बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप जलाकर किया। सीएम ने कहा कि इस तरह के मेलों का आयोजन जरूरी है। इससे जहां हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होता है, वहीं स्वयं सहायता समूहों को भी उत्पाद बेचने के लिए बाजार भी मिलता है। इसके बाद लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने अपनी टीम के साथ ‘नंदा गीत तेरी डोली सजी गई मां से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इसके बाद ‘हाय काखड़ी झिल मा लूण पिसो सिल मा, ‘ढोल दमो बजीगेना, दगड्या की बराती मा, ‘पंडों खेला पासो, ‘तेरी खुट्यों मा लागिनी कुतग्याली और ‘बेड़ो पाको बारामासा… गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर सीडीओ झरना कमठान, परियोजना निदेशक आरती तिवारी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के विरुद्ध मुकदमा
Next: भाजपा के विक्रांत राठी बने नारसन ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.