Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश के 9 राज्यों में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध
  • राष्ट्रीय

देश के 9 राज्यों में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की गैंगरेप के बाद मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस बीच, नैशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (हृष्टक्रक्च) के डेटा ने चौंकाने वाले खुलासा हुआ है। 2019 के लिए जारी इस डेटा के अनुसार, देश के 9 राज्यों में दलितों के साथ 84 प्रतिशत अपराध हुए हैं। इन राज्यों में देश में अनुसूचित जाति की कुल आबादी के 54 फीसदी लोग रहते हैं। दलितों पर अपराध पर सजा दिलाने के मामले में यूपी टॉप पर है जबकि मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर।
दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार में दलितों की प्रति लाख आबादी के अनुसार अपराध की संख्या के आधार पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात में होता है। इसके बाद तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा और आंध्रप्रदेश में दलितों पर सबसे ज्यादा अपराध होते हैं। इन राज्यों में दलितों पर अत्याचार की घटना राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है।
अजा/अजजा ऐक्ट में 32 फीसदी सजा
डेटा के अनुसार अजा/अजजा अधिनियम कानून के तहत दर्ज मामले में सजा की दर राष्ट्रीय स्तर पर महज 32 प्रतिशत है। वहीं विचाराधीन मामले की संख्या तो 94 फीसदी तक है। 2019 में अनुसूचित जाति के खिलाफ करीब 46 हजार अपराध हुए, जो पिछले साल की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है। इनमें 9 राज्यों में दलितों पर अत्याचार का औसत राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है और यहां करीब 38,400 मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 2019 में दलितों पर अत्याचार के 11,829 मामले दर्ज किए गए जबकि राजस्थान में दलितों पर अत्याचार के 6,794 मामले दर्ज किए गए। यहां प्रति लाख दलित आबादी पर 56 अपराध हुए हैं।
पंजाब में दलितों पर कम अत्याचार
पंजाब में दलितों की अच्छी खासी आबादी है और यहां अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अत्याचार के मामले बेहद कम हैं। 2019 में पंजाब में दलितों पर अत्याचार के महज 166 मामले दर्ज किए गए और इसका औसत 1.9 प्रतिशत का था। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और असम उन बड़े राज्यों में शामिल हैं जहां दलितों पर अत्याचार के मामले कम हैं। असम में 2019 में 21 मामले दर्ज किए गए थे। पश्चिम बंगाल में 119, जम्मू-कश्मीर में दलितों पर अत्याचार के केवल 2 मामले सामने आए थे।
चार्जशीट की दर 78 फीसदी से ज्यादा
एनसीआरबी के क्राइम इन इंडिया, 2019 नाम से प्रकाशित डेटा के अनुसार, अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध के मामले में चार्जशीट का औसत तुलनात्मक रूप से ऊंचा रहा है और यह राष्ट्रीय स्तर पर 78.5 प्रतिशत रहा। हालांकि हर तीन केस में एक केस से कम केस में सजा होती है। 2019 के शुरुआत में 1.7 लाख केसों का ट्रायल पेंडिंग था। करीब 35 हजार से ज्यादा केस इस साल ट्रायल के लिए गया और कुल नंबर बढक़र 2 लाख के पार पहुंच गया। 13 हजार से भी कम केसों का निपटारा इस साल हुआ और केवल 4,000 केसों में ही सजा हुई।
सजा दिलाने में यूपी शीर्ष पर
जिन राज्यों में दलितों के खिलाफ ज्यादा अपराध दर और सबसे कम सजा का दर है उनमें गुजरात में 1.8 फीसदी, आंध्रप्रदेश में 6.8 प्रतिशत, केरल में 8.4 फीसदी, तेलंगाना में 9 प्रतिशत जबकि बिहार में 12.2 प्रतिशत है। हालंकि, उत्तर प्रदेश (66.1 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (51.1 प्रतिशत) में दलितों पर अत्याचार के मामले में सजा का औसत राष्ट्रीय औसत से अच्छा है। हालांकि यूपी में विचाराधीन मामले 95 प्रतिशत से ज्यादा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी ने की ट्रम्प दम्पति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
Next: जादू-टोने के संदेह में भीड़ ने की 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या, सिर काटकर शव किये आग के हवाले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.