Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए रैली निकाली
  • देहरादून

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी की हत्या से आहत राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार को रैली निकालकर आक्रोश जताया। तहसील में प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। प्रभावी कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनकारी नटराज चौक पर एकत्रित हुए। यहां से अंकिता हत्याकांड के विरोध में रैली शुरू की। यह हरिद्वार बाईपास रोड से होते हुए तहसील पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अंकिता भंडारी, केदार भंडारी और ममता बहुगुणा प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग उठाई। कहा कि डीएम और एसएसपी पौड़ी की भूमिका उक्त प्रकरण में संतोषजनक नहीं रही, लिहाजा दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। अंकिता भंडारी के हत्यारोपियों की अवैध संपत्ति की जांच कराने, भ्रष्टचारी नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, शहीद स्मारक समिति उपाध्यक्ष विक्रम भंडारी, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, शिवप्रसाद कोठारी, राजेंद्र गैरोला, लक्ष्मी बुड़ाकोटी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ से लगे महापंथ ट्रेक पर एक बंगाली ट्रेकर की मौत, एक सकुशल
Next: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ का जिला अधिवेशन आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.