Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में लोकभाषा नाटक प्रतियोगिता में राआप्रावि बुढ़ना प्रथम
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में लोकभाषा नाटक प्रतियोगिता में राआप्रावि बुढ़ना प्रथम

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को जमीन तक पहुंचाने के लिए अब जिला प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा ने अभिनव पहल शुरू कर दी है। लोकभाष के संरक्षण के लिए जहां डायट में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं जनपद के तीनों ब्लाकों से नौनिहालों की लोकभाषा के उत्थान के लिए मातृभाषा महोत्सव को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रतूड़ा के प्राचार्य विनोद प्रसाद सिमल्टी की देखरेख में डायट में निरंतर उत्कृष्ट कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार को जिले के अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ ब्लॉक से प्रावि, जूहा और माध्यमिक विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। विशेष रूप से लोकभाषा गढ़वाली के संरक्षण के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें नौनिहालों ने लोक नाटक, लोक नृत्य और लोक गीतों की बेहतर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में डायट के प्राचार्य विनोद प्रसाद सिमल्टी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अपनी बोली, भाषा को महत्व दिया जाए इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इससे हमारी सभ्यता और संस्कृति का विकास होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि कलश ट्रस्ट के संयोजक ओपी सेमवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और लोकभाषा के संरक्षण का आह्वान किया। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों को बैच, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गढ़वाली कवि अश्विनी गौड़ की पुस्तक बुरांश कांठा का विमोचन भी किया गया। तीनों ब्लॉकों के स्कूली नौनिहालों की प्रतियोगिता में कवियत्री उपासना सेमवाल, नौटियाल और ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन हरिबल्लभ डिमरी, नरेंद्र बिष्ट एवं इन्दुकांता भंडारी ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता को न्याय दिलाने हेतु हरबर्टपुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Next: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बताए सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.