Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ से लगे महापंथ ट्रेक पर एक बंगाली ट्रेकर की मौत, एक सकुशल
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ से लगे महापंथ ट्रेक पर एक बंगाली ट्रेकर की मौत, एक सकुशल

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से लगे महापंथ ट्रेक पर फंसे दो ट्रेकरों में एक की मौत हो गई है जबकि एक रेस्क्यू टीम द्वारा सकुशल केदारनाथ लाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने एक ट्रेकर को बीती रात केदारनाथ पहुंचा दिया है जबकि मृतक ट्रेकर के शव को लाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीती 2 अक्तूबर को 10 बंगाली ट्रेकरों का दल रांसी से होते हुए केदारनाथ ट्रेक पर निकला। जिसमें से महापंथ ट्रेक होते हुए 8 ट्रेकर समय सीमा पार करते हुए केदारनाथ पहुंच गए किंतु दो ट्रेकर रास्ते में ही फंस गए। खराब मौसम और बर्फबारी के बीच दो दिन पूर्व इनमें एक ट्रेकर की तबियत काफी खराब हो गई। इधर, ट्रेकरों के फंसने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम महापंथ को रवाना हुई। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम दोनों ट्रेकरों के पास पहुंची। आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि रेस्क्यू टीम से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेकर आलोक विश्वास पुत्र बबूल विश्वास (33) निवासी नीचूताला सगुना वेस्ट बंगाल की मौत हो गई। जबकि विक्रम मजूमदार पुत्र बिमन मजूमदार निवासी सोनपुर साउथ परगानाथ वेस्ट बंगाल को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित केदारनाथ पहुंचा दिया है। इधर, मृतक ट्रेकर के शव को लाने का प्रयास जारी है। रजवार ने बताया कि रांसी से केदारनाथ तक कुल 45 किमी के ट्रेक पर 10 ट्रेकरों की टीम 2 अक्तूबर को रवाना हुई थी, जिनमें 8 सकुशल केदारनाथ पहुंचे किंतु दो रास्ते में ही फंस गए थे जिनमें एक की मौत हो गई है जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बताए सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव
Next: अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए रैली निकाली

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.