Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बावन दर्रा में डूबने से बच्चे समेत तीन की मौत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

बावन दर्रा में डूबने से बच्चे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

रुडक़ी (आरएनएस)। पिरान कलियर में जियारत के लिए आए तीन जायरीनों की धनौरी के बावनदर्रे में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जायरीनों के शव बाहर निकाले गए। पिछले वर्षो में इस जगह पर लगातार डूबने की दुर्घटनाएं होने के बावजूद भी मेला प्रशासन की ओर से इस स्थान पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए। पिरान कलियर में दरगाह साबिर साहब का सालाना उर्स चल रहा है। रविवार की दोपहर जायरीन यहां पर नहाने के लिए आए थे। इसी दौरान एक बच्चे समेत तीन जायरीन गहरे पानी में डूब गए। आसपास नहा रहे लोगों ने शोर मचाया तो मदद के लिए स्थानीय गोताखोरों ने पानी में छलांग लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से बताया गया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई, लेकिन काफी समय बाद जल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने अलीगढ़ निवासी 19 वर्षीय महिला मायरा पत्नी मुनीश और अनस (9) पुत्र बबलू, निवासी अलीगढ़ जंगल गढ़ी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं देर शाम तक पानी में डूबे खुर्शीद पुत्र हबीब, निवासी तेलीपुरा अमरोहा का शव भी बरामद कर लिया गया। धनौरी चौकी प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि बावन दर्रे में डूबने हादसा हुआ है। वहीं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता रहीस अहमद ने हादसे को मेला प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया है। रहीस अहमद का कहना है कि मेला प्रशासन ने ऐसी घटना को रोकने के लिए कोई व्यपाक व्यवस्था नहीं की है। जिसके चलते तीन जायरीनों की डूबने से मौत हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेरठ में 12 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, चार के खिलाफ मामला दर्ज
Next: कुत्ते की चैन में फंसकर गुलदार कैद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.