Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चंडी चौदस पर चंडी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की अपार भीड़
  • हरिद्वार

चंडी चौदस पर चंडी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की अपार भीड़

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

नील पर्वत पर साक्षात रूप से विराजमान है मां चंडी देवी-महंत रोहित गिरी

हरिद्वार। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि देवी भगवती की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। चंडी चौदस पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि नील पर्वत पर देवी आदि शक्ति मां चंडी के रूप में साक्षात रूप से विराजमान है। दर्शन व पूजन के लिए आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनांए मां चंडी पूर्ण करती है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी की महिमा अपरंपार है और मां चंडी देवी की आराधना करने से व्यक्ति के अंतःकरण की शुद्धि होती है और उसमें उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जीवन को भवसागर से पार लगाना है तो भक्त मां के शरणागत होना चाहिए। मां अपने भक्तों से उसी प्रकार स्नेह करती है। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। मां चंडी देवी की आराधना से व्यक्ति में सात्विक विचारों का आगमन होता है और उसमें धार्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि चंडी चौदस पर मां चंडी देवी अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती है। चंडी चौदस पर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस अवसर पर आचार्य पंडित ओमप्रकाश देशवाल, आचार्य पडित पंकज रतूड़ी, आचार्य पंडित नंदकिशोर भट्ट, आचार्य पंडित मनमोहन कंडवाल, आचार्य पंडित शशीकांत सतबोला, पंडित अमित बेलवाल शास्त्री, पंडित राजेश शास्त्री, अनुपम, सुनील कश्यप, राजेंद्र, संजय कश्यप, मोहित तोमर, सुनील सिंह तोमर, तुलसी, दीपक, अवनीश त्रिपाठी, मनोज डोभाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉलोनी में पहुंचा जंगली हाथियों का झुण्ड
Next: ऊर्जा निगम में निजीकरण पर कर्मचारी नाराज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.