Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ और हेमकुंड की पहाड़ियों में हिमपात
  • चमोली

बदरीनाथ और हेमकुंड की पहाड़ियों में हिमपात

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ में नर नारायण और नीलकंठ पर हिमपात हो रहा है। नन्दा देवी, कामेट, नन्दा घंघुटी समेत अन्य ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के कारण बदरीनाथ, जोशीमठ और गोपेश्वर सहित पूरे जिले में तापमान में गिरावट आ गई है। पवित्र हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच शब्द कीर्तन और गुरुग्रंथ साहिब की पवित्र स्वर लहरियां गूंजती रहीं। ऊंचे हिमालय में शुक्रवार की रात्रि से हिमपात हो रहा है। पहाड़ियां बर्फ से आच्छादित होने शुरू हो गईं हैं। ऐसे माहौल में सिखों के पवित्र हिमालयी धाम हेमकुंड साहिब में इस शीतकाल की जोरदार बर्फबारी शुरू हो गयी है। प्रकृति एक ओर आसमान से बर्फ के सफेद धवल फूल बिखेर रही है। वहीं इस कड़ाके की ठंड और कुदरत के बेहतरीन नजारों के बीच हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से शब्द कीर्तन, पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के पाठ की स्वर लहरियां पूरे वातावरण को अलौकिक बना रही है। इस उच्च हिमालय के शिखरों और हेमकुंड साहिब सरोवर के चारों ओर अत्यंत धार्मिक और प्रकृति के अद्भुत नजारों का वातावरण बना है । हजारों तीर्थयात्री इस अलौकिक समय के साक्षी बनने और गुरु साहिब के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे हैं। गोविन्द घाट गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया रुद्रप्रयाग में 466 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Next: सितंबर में रोडवेज की बसों ने ढ़ाबों से की 73 हजार की आय

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.