Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाकम सिंह और नौ अन्य आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल
  • देहरादून

हाकम सिंह और नौ अन्य आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

RNS INDIA NEWS 06/10/2022
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)।  यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में मास्टरमाइंड हाकम सिंह और नौ अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पूर्व में इस प्रकरण में 10 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। सभी आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

28 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तर की भर्ती का पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने अब तक 28 आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए हैं। जिसमें मंगलवार को हाकम सिंह समेत केंद्रपाल, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, ललित राज शर्मा, राजवीर सिंह, तनुज शर्मा, अंकित उर्फ बाबी रमोला, विपिन बिहारी, दिनेश चंद्र जोशी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया।

13 अगस्त को हाकम सिंह को क‍िया था गिरफ्तार
एसटीएफ की ओर से अब तक पेपर लीक प्रकरण में 41, आनलाइन वन दारोगा भर्ती मामले में तीन, सचिवालय रक्षक भर्ती में एक और वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भर्ती मामले में दो आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बीते 13 अगस्त को एसटीएफ ने पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड हाकम सिंह को गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य उत्तरकाशी था। उसके कई नामी व्यक्तियों से संपर्क होने की भी बात की जा रही है।

दिसंबर में हुई थी यूकेएसएसएससी की परीक्षा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार व पांच दिसंबर 2021 को स्नातक स्तर की परीक्षा तीन पालियों में कराई गई थी। जिसमें करीब एक लाख 60 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए और 916 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। बीते जुलाई में परीक्षा का पेपर लीक कर कई अभ्यर्थियों के पास होने की शिकायत मिली। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और अभी तक कार्रवाई जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 7 अक्टूबर को विद्यालयों में रहेगी छुट्टी
Next: राजस्‍व क्षेत्रों में रेगुलर पुलिस की स्‍थापना की कवायद शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.