Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड की नंबर वन पार्टी बनेगी आम आदमी पार्टी-दिनेश मोहनिया
  • हरिद्वार

उत्तराखण्ड की नंबर वन पार्टी बनेगी आम आदमी पार्टी-दिनेश मोहनिया

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
03- (6)

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का विश्वास दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी नम्बर वन पार्टी बनकर उभरेगी। हरिद्वार दौरे पर आए आप के उत्तराखण्ड प्रभारी एवं दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया ने स्थानीय धर्मशाला में आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत राय ने हरिद्वार जिला अध्यक्ष गुलाब यादव, हरिद्वार नगर अध्यक्ष अमरेश झा, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता व संतोष यादव के साथ उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और आम आदमी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर दिनेश मोहनिया ने कहा कि आम आदमी की जरूरत को आम आदमी पार्टी ही पूरा कर सकती है। दिल्ली में आम आदमी के लिए सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी की सुविधा आम आदमी पार्टी की सरकार निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी में जनता का विश्वास बढ़ना स्वाभाविक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आम लोगों को आदमी पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। प्रशांत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश, काशीपुर, बाजपुर के अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है। जल्द ही पूरे प्रदेश में जिलेवार अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी। हरिद्वार इकाई के जिला अध्यक्ष गुलाब यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। नगर अध्यक्ष अमरेश झा ने कहा कि जनता से किया प्रत्येक वादा आम आदमी पार्टी पूरा करती है। वहीं अन्य पार्टियां ठगने काम करती है। रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने कहा कि आने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर संतोष यादव, अर्जुन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राइस मिलर्स की हड़ताल से नहीं हुई धान की खरीद
Next: निर्माण के समय ही लाभार्थियों को आवंटित होंगे आवास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.