Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • नागार्जुन अक्किनेनी की तेलुगु फिल्म द घोस्ट हिंदी में भी होगी रिलीज
  • मनोरंजन

नागार्जुन अक्किनेनी की तेलुगु फिल्म द घोस्ट हिंदी में भी होगी रिलीज

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी अपनी आगामी फिल्म द घोस्ट में बहुत जल्द नजर आएंगे। उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रवीन सतारू ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म तेलुगु भाषा में बनी है। खबरों की मानें तो मेकर्स इस फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में हैं। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स नागार्जुन अभिनीत द घोस्ट को तेलुगु और हिंदी में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं और प्रोड्यूसर्स इस आइडिया पर काम भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगु वर्जन की रिलीज के एक सप्ताह बाद इस फिल्म को हिंदी दर्शकों के बीच लाया जा सकता है। इसके साथ ही फिल्म को कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
द घोस्ट में नागार्जुन एक इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में दर्शकों से रूबरू होंगे। फिल्म में नागार्जुन की जोड़ी अभिनेत्री सोनल चौहान के साथ बनी है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में गुल पनाग और अनिखा सुरेंद्रन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। मेकर्स जोर-शोर से इस मल्टीस्टारर फिल्म के प्रमोशन में लग गए हैं। उम्मीद है कि हालिया साउथ फिल्मों की तरह इस फिल्म को देखने के लिए भी दर्शक उमड़ पड़ेंगे।
नागार्जुन साउथ के एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर, प्रोड्यूसर, टीवी प्रेजेंटर और बिजनेसमैन भी हैं। साउथ में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हाल में ब्रह्मास्त्र में उनके कैमियो को लोगों ने पसंद किया था। इस अभिनेता ने शिवा, खुदा गवाह, क्रिमिनल और जख्म जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम करके हिंदी पट्टी के दर्शकों का दिल जीता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव होगा या थरूर की नाम वापसी?
Next: ना करें प्लास्टिक बोतल में पानी पीने की गलती, सेहत को होते हैं ये नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

RNS INDIA NEWS 01/01/2023 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.