Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रामधुन के साथ पुलिस लाईन अल्मोड़ा में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जयंती
  • अल्मोड़ा

रामधुन के साथ पुलिस लाईन अल्मोड़ा में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जयंती

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
WhatsApp Image 2022-10-02 at 11.35.57 AM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा गाँधी जयंती व देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस समारोह के अवसर पर पुलिस लाईन में पुलिस बल के अधिकारी, कर्मचारी गणों की उपस्थिति में दोनों महापुरुषों की मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके उपरान्त एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी द्वारा सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर विभिन्न आन्दोलन चलाकर देश को आजादी दिलाने में दिए गए अमूल्य योगदान को याद कर समस्त पुलिस बल को इनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की प्रेरणा देकर अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ दिलाई गई।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित पुलिस बल को प्रेरित करते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ वातावरण का होना आवश्यक है इसलिए हम सभी को अपने घर, कार्यालय व आसपास के परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए और लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए।
इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा पुलिस बल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गणों के उत्साहवर्धन हेतु उपहार भेंट किये गये तथा उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसके अतिरिक्त विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय, तिलक राम वर्मा पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत द्वारा थाना रानीखेत में समस्त कर्मचारी गणों की मौजूदगी में तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना चौकियों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर फूल माला अर्पित की गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टायर फैक्ट्री के यूनिट हेड सहित पांच पर मुकदमा
Next: जिला जज ने किया निराश्रित महिला केंद्र व कर्मशाला का निरीक्षण

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.