Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • जिंदगी की अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा- गहलोत
  • राजस्थान

जिंदगी की अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करता रहूंगा- गहलोत

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

बीकानेर (आरएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि वह राजस्थान के हैं और जहां पैदा हुए उससे दूर नहीं रह सकते और जिंदगी की आखिरी सांस तक कहीं भी, किसी भी पद पर रहे वह प्रदेश की सेवा करते रहेंगे।
गहलोत ने आज यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने एक सवाल पर कहा मैं कहीं भी रहूं, किसी पद पर रहू, राजस्थान का हूं, मारवाड़ का हूं, जोधपुर का हूं, महामंदिर का हूं, जहां मैं पैदा हुआ, उससे कैसे दूर हो सकता हूं। जिंदगी के अंतिम सांस तक कहीं भी रहूं, तो सेवा करता रहूंगा। बार बार जो मैं कहता हूं उसके मायने होते हैं।
उन्होंने भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने खूब खरीद फरोख्त के प्रयास कर लिए लेकिन हमारे लोग मजबूत हैं और हम पांच साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि अगला बजट युवाओं एवं छात्रों के लिए होगा और वह प्रदेशवासियों से दिल से अपील करना चाहेंगे कि वे उनके कोई सुझाव हो, वे मुझे सीधा भेजे। उन्होंने कहा कि देश का अगला भविष्य युवा पीढ़ी पर है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से विनम्र अपील करते हुए कहा आप बार बार सरकार बदल देते हैं। मेरे अच्छे काम होते हैं। तब भी आप हवा में बह जाते हैं। कभी मोदी की हवा बह जाते हैं। एक बार कर्मचारी मेरे विरोध में हो गए थे। हमारी बातचीत नहीं हो पाई और उन्होंने नाराज होकर गांठ बांध ली थी। अगर बातचीत रहती तो यह स्थिति नहीं बनती। देश में श्री मोदी का माहौल बना और शीला दीक्षित हार गई, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हम जीत रहे थे, लेकिन हार गए। राजस्थान भी हार गए। मैं जनता से विनम्र निवेदन कर रहा हूं कि आप हमें एक मौका और दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी बड़ी योजनाएं लेकर आये और पूर्वी राजस्थान नहर योजना (ईआरसीपी) के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उसके लिए काम भी कर रहे हैं। केन्द्र सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का रवैया राज्यों के प्रति ठीक नहीं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्लिकार्जुन खडग़े ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय
Next: अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.