Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला दरोगाओं को मिलेगा थाने चौकियों का प्रभार; दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की जांच दो महीने में पूरी नहीं करने वाली महिला दरोगा होंगी सस्पेंड
  • देहरादून

महिला दरोगाओं को मिलेगा थाने चौकियों का प्रभार; दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की जांच दो महीने में पूरी नहीं करने वाली महिला दरोगा होंगी सस्पेंड

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

देहरादून। अच्छा काम करने वाली महिला दरोगाओं को थाना-चौकियों का चार्ज दिया जाएगा। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान महिला दरोगाओं संग गोष्ठि करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह बात कही। उन्होंने इस दौरान जरूरी दिश निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने जिले में नियुक्त महिला दरोगाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा की जाने वाली प्रमुख जांचों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद निर्देश दिए कि जांचें तय समय पर पूरी हों। किसी की विवेचना को बिना किसी कारण के लंबित ना रखा जाए। मई 2022 से पूर्व कि लंबित विवेचनाओं को आगामी 15 दिवस के निपटाने का निर्देश दिया।

महिला संबंधी अपराधों की जांच समय पर कराने के लिए प्रत्येक थाना प्रभारी हर सात दिन में और सीओ 15 दिन में स्थिति की समीक्षा करेंगे। दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की जांचें दो महीने में पूरी नहीं करने वाली महिला दरोगाओं को सस्पेंड किया जाएगा। इसमें संबंधित थानाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय होगी। दहेज-उत्पीड़न व अन्य महिला संबंधी अपराध, जिनमें सात साल से कम की सजा का प्रावधान हो, ऐसे मामलों में गिरफ्तारी के बजाए सुप्रीमकोर्ट की नियम के पालन का निर्देश दिया। महिला संबंधित शिकायत मिलने पर थाने पर मौजूद महिला अधिकारी मौके पर जाएंगे।

एसपी सिटी-देहात से मांगी सूची
एसएसपी ने जिले में जिले में अच्छा काम करने वाली महिला दरोगाओं की सूची पुलिस अधीक्षक नगर और देहात से मांगी है। इनमें से चयन कुछ महिलाओं को थाना, चौकी चार्ज देने दिया जाएगा। थानों में द्वितीय इंचार्ज की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

गुंडा ऐक्ट वालों की दो दिन में रिपोर्ट मांगी
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिन आदतन अपराधियों का गुंडा ऐक्ट के तहत चालान किया गया है, उनकी एक माह के भीतर जिला बदर की कार्रवाई की जाए। उनके चाल-चलन की रिपोर्ट भी दो दिन भीतर डीएम को भेजने का निर्देश दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा पीड़ितों को राहत देने के बजाय घरों में दुबके रहे अफसर
Next: उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.