Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हत्या और एससी एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग
  • देहरादून

हत्या और एससी एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकडते जा रहा है। डाकपत्थर पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ अपराधिक मानव वध में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं मृतक के पिता ने एसएसपी को ज्ञापन देकर मानव वध में दर्ज मुकदमे को गलत करार देते हुए हत्या और एससी एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में ओमप्रकाश पुत्र किशन सिंह निवासी तौली ने बताया कि उसका बेटा गांव में एक व्यक्ति गोपाल सिंह तोमर के घर में दो माह से पुताई का काम कर रहा था। 19 सितंबर की रात को एक व्यक्ति महिपाल ने पौने दस बजे रात उसको सूचना दी कि उसके घर के पास उसका बेटा मुकेश (30) वर्ष बेहोश पड़ा है। बताया कि बीमार होने के कारण उन्होंने वहां जाने में असमर्थता जताई और महिपाल को ही उनके बेटे को घर पहुंचाने की बात कही। अगले दिन मुकेश गंभीर हालत में एक पब्लिक स्कूल के बाहर बेहोश अवस्था में मिला। इसके बाद मुकेश को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनके बेटे ने दम तोड़ दिया। ओमप्रकाश ने इस मामले में गोपाल सिंह, महिपाल सिंह, रामपाल निवासीग तौली पर हत्या का आरोप लगाया था। इस पर डाकपत्थर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मानव वध का मुकदमा दर्ज किया। लेकिन ओमप्रकाश ने उपरोक्त धाराओं में दर्ज मुकदमे को गलत करार देते हुए एसएसपी को एक ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई। कहा कि इस मामले में हत्या और एससी एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि यदि हत्या और एससी एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता को न्याय दिलाने को कांग्रेस ने निकाला जुलूस
Next: शीशमबाड़ा प्लांट अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.