Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली के मंजरी रिसॉर्ट को बंद करने के निर्देश
  • टिहरी

घनसाली के मंजरी रिसॉर्ट को बंद करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से जारी निर्देश पर घनसाली तहसील प्रशासन के साथ विभिन्न विभागों की टीमों ने देर रात को घनसाली स्थित कई होटलों और रिजॉर्ट में छापेमारी कर चालान की कार्यवाही की। साथ ही मंजरी रिसॉर्ट को बंद करने के निर्देश भी दिये। एसडीएम घनसाली के नेतृत्व में बीते बुधवार रात भिलंगना ब्लॉक के आठ होटलों और रिसॉर्ट में छापेमारी की गई। होटलों में मानकों के अनुरूप दस्तावेज न मिलने पर पर्यटन विभाग ने दस हजार रुपये के चालान किया। उप जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि श्रम विभाग के तहत अधिकतम और न्यूनतम मजदूरी दिये जाने, कर्मचारियों का पंजीकरण, ऑनलाइन मजदूरी ना दिये जाने के कारण सभी होटलों को नोटिस जारी किया जायेगा। बताया कई होटलों में वाणिज्य कर, जीएसटी कर, पंजीकरण के साथ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दस्तावेज नहीं मिले हैं जिस पर होटलों को नोटिस जारी किया गया है। एक होटल में अवैध शराब भी पकड़ी गई, जिसका आबकारी विभाग द्वारा चालान किया गया। एसडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि कागजी दस्तावेज पूरे न होने के कारण मंजरी रिसॉर्ट को बंद करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने होटल स्वामियों को चेतावनी देते हुये कहा कि सभी अपने आवश्यक दस्तावेज पूर्ण कर जिला पर्यटन विभाग में पंजीकरण जल्द करवाये,अन्यथा कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, तहसीलदार महेशा शाह, राजस्व, पर्यटन आदि विभागों की टीमें मौजूद थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय जनपदों में तैनात डाक्‍टरों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय
Next: चैलेंज रैली से पर्यटन को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.