Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • यौन उत्पीड़न के आरोप में जसपुर कोतवाल निलंबित
  • ऊधम सिंह नगर

यौन उत्पीड़न के आरोप में जसपुर कोतवाल निलंबित

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एक महिला के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर जसपुर के कोतवाल को निलंबित कर दिया है। डीजीपी के आदेश के बाद डीआईजी कुमाऊं डॉ.नीलेश आनंद भरणे ने जसपुर के कोतवाल के तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच सीओ काशीपुर को सौंपी है। महिला ने जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीजीपी से सीधे शिकायत की थी। काशीपुर निवासी एक महिला ने जसपुर कोतवाल अशोक कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में डीजीपी को तहरीर भेजते हुए कार्रवाई की मांग की थी। महिला का आरोप था कि वह कुछ समय पहले कोतवाल अशोक कुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद से कोतवाल उससे लगातार बात करने लगे। अपने झांसे में लेकर कोतवाल अशोक कुमार ने उसका यौन उत्पीड़न किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने डीआईजी कुमाऊं डॉ.भरणे को जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित करने के आदेश किए। डीआईजी डॉ.भरणे ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर जसपुर के कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वह पुलिस लाइन रुद्रपुर में संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी है। वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं हो सकती है। निरीक्षक अशोक कुमार के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग ने डाला दूसरे की जगह वोट, केस दर्ज
Next: एबीवीपी ने डीएवी प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.