Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी रुड़की ने जीता ईट राइट कैंपस अवार्ड 2022
  • हरिद्वार

आईआईटी रुड़की ने जीता ईट राइट कैंपस अवार्ड 2022

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

रुड़की।  भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने ईट राइट कैंपस के तहत आईआईटी रुड़की परिसर के सभी बारह मेस का थर्ड पार्टी ऑडिट किया। ऑडिट अंतर्राष्ट्रीय मानकों और प्रोटोकॉल के आधार पर किया गया था। जिसमें भोजन की तैयारी, परोसे जाने वाले भोजन, भोजन की गुणवत्ता और स्थिरता, मेस में सफाई और मेस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का आंकलन किया गया।आईआईटी मीडिया सेल के अनुसार यह ऑडिट पांच मापदंडों के आधार पर एक चेकलिस्ट के माध्यम से किया जाता है। अंतिम ऑडिट स्कोर के आधार पर होता है। जिसमें संस्थान को इस गुणवत्ता ऑडिट के तहत 100 में से 90 अंक हासिल करके पांच सितारा रेटिंग के साथ ईट राइट कैंपस के रूप में प्रमाणित किया जाता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अधिकारियों ने निदेशक प्रोफेसर एके चतुर्वेदी, डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर, एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (भवन एंड मेस) को फाइव स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट सभी चीफ वार्डन, वार्डन, मेस मैनेजर और छात्र प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर बरुआ ने कहा कि यह न केवल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के लिए बल्कि पूरे रुड़की शहर के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे आईआईटी ने पांच सितारा रेटिंग हासिल की है। चार साल पहले हुए ईट राइट कैंपस ऑडिट में संस्थान ने फोर स्टार रेटिंग हासिल की थी। उन्होंने यह भी कहा यह मेस स्टाफ और मेस काउंसिल के छात्रों के निरंतर प्रयासों और समर्थन के बिना संभव नहीं था। सभी मेस के मेस मैनेजर्स, वार्डन और चीफ वार्डन ने मेस के सुचारू संचालन और रख-रखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनावी रंजिश के चलते मारपीट, छह घायल
Next: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.