Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर रोहन सूद ने किया तीर्थनगरी का नाम रोशन
  • हरिद्वार

शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर रोहन सूद ने किया तीर्थनगरी का नाम रोशन

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे रोहन

हरिद्वार। तीर्थनगरी के उदीयमान शूटर रोहन सूद ने आसनसोल पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जहां तीर्थनगरी का नाम रोशन किया वहीं दूसरी ओर उन्होंने इस जीत से नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने की आर्हता भी प्राप्त की।
आसनसोल राइफल क्लब में दिनांक 18 सितंबर 2022 से 24 सितंबर 2022 तक सम्पन्न हुई इण्टर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में रोहन सूद ने 10 मीटर राइफल वर्ग में 400 में से 380 प्वांइट अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम करते हुए ऑल इण्डिया में दसवीं रैकिंग हासिल की। आसनसोल पश्चिम बंगाल से हरिद्वार लौटने पर रोहन सूद का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मदन कौशिक, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़, पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी, श्रीरामलीला कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा, भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा, आकाश भाटी, दीपांशु विद्यार्थी ने रोहन सूद का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। रोहन सूद के पिता पार्षद विनित जोली ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत मई माह में देहरादून में आयोजित स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में रोहन सूद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। अब नेशनल इण्टर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में कांस्य प्राप्त कर उत्तराखण्ड का सम्मान बढ़ाया है।
साथ ही उत्तराखंड देवभूमि शूटिंग एकेडमी हरिद्वार की प्रेरणा उपाध्याय ने वीमेंस जूनियर में रजत पदक हासिल किया है। और इसी क्रम में राइफल शूटिंग में अपना शानदार खेल दिखाते हुए आकर्षित वत्स, तनिष्क राठी तथा वैभव ने राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में अपना स्थान बनाया है। रोहन सूद व उनके परिजनों ने अपनी सफलता का श्रेय देवभूमि शूटिंग अकादमी के कोच योगेंद्र यादव को देते हुए कहा कि योगेन्द्र यादव की प्रेरणा व मार्गदर्शन में ही शूटिंग के क्षेत्र में हरिद्वार के बच्चे उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। कोच योगेन्द्र यादव ने कहा कि हरिद्वार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें तराशने व संसाधन उपलब्ध कराने की। सूर्यकान्त शर्मा, रूपेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, नीरज शर्मा, विशाल गुप्ता, गगन यादव, अनुपम त्यागी, संदीप गोस्वामी, अंकुर राजपूत, नागेन्द्र शर्मा, अरविन्द सिंह, नितिन गिरि, गुलशन, बादल शर्मा, सूरज शर्मा, दिव्यम यादव, गोपी सैनी, रवि सागर समेत सभी ने रोहन सूद की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक होगा शहर व्यापार मंडल का चुनाव-चौधरी
Next: चुनावी रंजिश के चलते मारपीट, छह घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.