Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऐतिहासिक होगा शहर व्यापार मंडल का चुनाव-चौधरी
  • हरिद्वार

ऐतिहासिक होगा शहर व्यापार मंडल का चुनाव-चौधरी

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि शहर व्यापार मंडल के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। आम व्यापारियों की सहभागिता से होने वाला शहर व्यापार मंडल का चुनाव ऐतिहासिक होगा। व्यापारियों के बीच चलाए जा रहे सदस्यता अभियन के दौरान चौधरी ने कहा कि तीस सितम्बर को होने वाले चुनाव में व्यापारी मतदान कर स्वयं प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। हरिद्वार के व्यापारियों को पहली बार स्वयं उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का नेतृत्व मिलेगा। चौधरी ने कहा कि स्वयंभू व्यपारी नेताओं द्वारा व्यापारियों को सदस्यता ना लेने व चुनाव में भागीदारी से   रोकने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव को लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। उन्होने सभी से चुनाव में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी लंबे से खुले चुनाव की मांग कर रहे थे। जिसे प्रदेश व्यापार मंडल ने पूरा करने की पहल की है। सभी को गुटबाजी से दूर होकर व्यापारी हित में चुनाव में भाग लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व चुनाव अधिकारी सुदीश श्रोतरिय ने कहा कि अब तक कमरों में बैठकर व्यापारियों के प्रतिनिधियों का चुनाव होता रहा है। पहली बार शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान से होगा। सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र चोटाला व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट ने कहा कि अब कोई स्वयंभु व्यापारी नेताओं के बजाए व्यापारियों के मतदान से चुने हुए व्यापार मंडल प्रतिनिधि व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से हरविंदर सिंह, संजीव कुमार, मनोज व विनोद कुमार आदि सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने लिया हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्था का जायजा
Next: शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर रोहन सूद ने किया तीर्थनगरी का नाम रोशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.