Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भारी बारिश से कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, तीन घायल
  • उत्तरकाशी

भारी बारिश से कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले में गत रविवार रात को हुई भारी बारिश के चलते जिले में कई आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते जिला मुख्यालय के नजदीक वार्ड 11 में एक आवासीय भवन सहित चिन्यालीसौड़ तहसील के न्यू खालसी गांव में रुस्तम सिंह के मकान के ऊपर पत्थर और मलबा गिरने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर में सो रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार के रविवार रात को हुई भारी बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र वार्ड संख्या 11 स्थित ज्ञानसू में नुकसान हुआ है। भारी बारिश से यहां दीवार ढहने और उसके बाद पानी के साथ मलबा आने के कारण चौहान भवन को नुकसान हुआ है। यहां घर में मलबा और पानी घुसने के साथ ही भवन में दरारें भी आ चुकी हैं। यही नहीं दीवार टूटने से इर्द गिर्द अन्य भवनों के लिये भी खतरा बना है। जबकि दूसरी ओर चिन्यालीसौड़ तहसील के न्यू खालसी गांव में रुस्तम सिंह के मकान के ऊपर पत्थर और मलबा गिरने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना देर रात 3:30 बजे की है, जब बारिश के चलते आवासीय मकान के ऊपर चट्टान टूट आई और मलबे के साथ एक बड़ा पत्थर गिर गया। जिससे मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त घर में 2 बच्चे और एक बुजुर्ग महिला सो रहे थे। छत टूटने से तीनों लोग घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों ने मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मकान क्षतिग्रस्त होने से मकान के अंदर का सारा सामान मलबे में दब गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पाल गिरफ्तार
Next: पैठाणी थाना क्षेत्र से तीन महिलाएं लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.