Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जिंदा मानकर लाश के साथ डेढ़ साल से सो रहा था परिवार, इस तरह हुआ खुलासा
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

जिंदा मानकर लाश के साथ डेढ़ साल से सो रहा था परिवार, इस तरह हुआ खुलासा

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इनकम टैक्स अधिकारी के शव को परिवार ने डेढ़ साल तक न सिर्फ घर में रखा, बल्कि पूरा परिवार उसके साथ सो भी रहा था। परिवार ने लोगों को बताया था कि आयकर अधिकारी कोमा में है, हालांकि, सच्चाई यह है कि अस्पताल ने डेढ़ साल पहले ही उनका डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया था। जैसे ही ये खबर इलाके में फैली तो हडक़ंप मच गया।
दरअसल, रावतपुर क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले से स्वास्थ्य विभाग ने विमलेश नाम के व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, वह काफी समय से इलाके में दिखाई नहीं दे रहा था, स्थानीय लोग जब विमलेश के बारे में पूछते, तो उसके परिजन उसे कोमा में होने की बात कहकर टाल देते थे। इस बात की सूचना किसी स्थानीय व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग को दी, तो विभाग हरकत में आया।
मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और विमलेश के शव को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि विमलेश पिछले डेढ़ साल से दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल शव की एलएलआर अस्पताल में जांच की जा रही है। वहीं, दिनेश का कहना है कि उसका भाई विमलेश काफी समय से कोमा में है, इसलिए उसको घर में रखा है। इस पूरी गतिविधि को लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जिसे इस घटना की जानकारी मिल रही है, वह आश्चर्यचकित है।
लोगों का कहना है कि आखिर डेढ़ साल तक कोई कैसे किसी के शव को अपने घर में रख सकता है। एसएचओ रावतपुर संजय शुक्ला ने बताया कि उन्हें सुबह सीएमओ से सूचना मिली कि क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव पिछले कई दिनों से उनके घर पर रखा है। किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए सीएमओ ने सुरक्षा मांगी। सुरक्षा के नाते जब एसएचओ मौके पर पहुंचे, तो वह भी सकते में आ गए। आनन-फानन ही शव वाहन से बाडी को एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया है। एसएचओ संजय शुक्ला ने बताया कि विमलेश नाम के व्यक्ति की शव घर में रखा हुआ था।

आयकर विभाग से सीएमओ के पास आया पत्र, तो खुली पोल
रावतपुर थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स चौराहा के समीप रहने वाले आयकर कर्मचारी विमलेश गौतम की 22 अप्रैल 2021 को मौत हो गई थी। विमलेश गौतम अहमदाबाद स्थित आयकर विभाग में कार्यरत था। विमलेश की मौत होने के बावजूद घरवालों का कहना है कि उसकी सांसें चल रही थीं। इसलिए विमलेश का अंतिम संस्कार नहीं किया गया और उसकी बाडी को घर पर रखा गया था। विमलेश की शादी मिताली दीक्षित से हुई थी, मिताली को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर हैं। जब आयकर विभाग ने पेंशन के मामले में सीएमओ से विमलेश के मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य जानकारी मांगी, तो यह हकीकत सभी के सामने आ गई। फिलहाल इस मामले पर विमलेश के स्वजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, शहर के एलएलआर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में विमलेश का शव रखा गया है। डाक्टरों का कहना है कि शव बुरी तरह सड़ चुका है, मांस हड्डियों में ही सूख गया है। सीएमओ आलोक रंजन ने कहा कि फिलहाल किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा सकती है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं, जिला अस्पताल के एसीएमओ डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि विमलेश की मौत डेढ़ साल पहले हो चुकी थी। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल पुलिस ने पीएफआई कार्यकर्ता हिंसा मामले में 53 मामले दर्ज किए, 127 कार्यकर्ता हिरासत में
Next: आईटी कंपनी से मिले जॉब ऑफर पर रहें अलर्ट, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.