Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता की व्हाट्सएप चैट से खुला राज, जानें क्या था चैट में
  • देहरादून
  • पौड़ी

अंकिता की व्हाट्सएप चैट से खुला राज, जानें क्या था चैट में

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। आरोपियों ने अंकिता की हत्या का जुर्म छिपाने के लिए शातिराना अंदाज से हत्या की साजिश रची थी। अंकिता के फेसबुक के दोस्त के जरिए पूरा मामला खुला है। शनिवार को सोशल मीडिया पर अंकिता और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हो गए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है।

दरअसल फेसबुक से अंकिता की जम्मू में नौकरी करने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। घटना के अगले दिन ही युवक ऋषिकेश पहुंच गया। उसने अंकिता के परिजनों और पुलिस को बताया कि रात को उनकी घटना की रात को अंकिता से बात हुई थी। अंकिता ने उनको बताया कि वह फंस गई है। उसने यह भी कहा रिजॉर्ट संचालक और मैनेजर ने उस पर ग्राहकों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। अंकिता को बताया कि रिजार्ट संचालक पुलकित आर्य ने अंकिता के साथ नशे में छेड़ाखानी भी की। पुष्प ने बताया कि रात में 8.30 बजे अंकिता का फोन बंद हो गया, जिसके बाद उसका फोन नहीं खुला। उन्होंने पुलकित आर्य को फोन किया तो उसने कहा अंकिता अपने कमरे में सो गई है। इसके बाद अगले दिन पुलकित आर्य का भी फोन बंद हो गया। जिसके बाद उन्होंने मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता से बात की। उसने कहा कि अंकिता जिम में है। पुष्प ने कहा कि इसके बाद उसने होटल के शेफ से बात की। शेफ ने बताया कि अंकिता को उसने रात से नहीं देखा। सुबह पुष्प को अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता ने खबर दी अंकिता कहीं चली गई है।

चैट में अंकिता ने कहा कि अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने ग्राहको को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा। चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही।
अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं। चैट में अंकिता ने कहा रिजॉर्ट में आए एक ग्राहक ने शराब के नशे में जबरन उसे हग करने की कोशिश की।
अंकिता ने कहा कि… अंकित बोल रहा है कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं। अगर नहीं किया तो तुम्हें काम से हटा देंगे और दूसरी लड़की को रख लेंगे। दोस्त ने पूछा कि यह किसने बोला आर्यन ने, तो अंकिता ने हामी भरी।दोस्त ने अंकिता को समझाया कि वे उसे हटाएंगे नहीं..डोन्ट वरी।
अंकिता ने बताया … मंडे को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है। मैंने बोला तो मैं क्या करूं। इस पर उसने कहा कि स्पा वगैरह…। इस पर अंकिता कहा… मैं बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं।
बहुत गंदा होटल है, मुझे यहां काम नहीं करना। सूत्र बताते हैं कि इसी चैट को प्राथमिक साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 सितम्बर
Next: अंकिता के पिता बोले, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही करेंगे अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.