Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेटी का शव देखकर फफक पड़े परिजन
  • देहरादून

बेटी का शव देखकर फफक पड़े परिजन

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। 18 सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता रिजॉर्ट कर्मी अंकिता का शव शनिवार को शक्तिनहर चीला डैम के पास से बरामद हुआ। बिटिया के शव को देखकर मौके पर मौजूद परिजन फफक पड़े। किसी तरह ढांढस देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया। गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो अन्य कर्मचारी लापता अंकिता भंडारी (19) पुत्री वीरेंद्र सिंह भंडारी निवासी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। एक दिन पहले आरोपियों के अंकिता की हत्या कर शव शक्तिनहर में फेंकने के खुलासे के बाद एसडीआरफ टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम ने लापता अंकिता भंडारी का शव चीला पावर हाउस के पास से बरामद किया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसडीआरएफ ने शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम अंकिता का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

एम्स डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
अंकिता भंडारी के पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों का एक पैनल बनाया गया। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम की कार्रवाई दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई। यह दोपहर 3 बजे तक चली। चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

सीधे कोर्ट में पेश होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी पौड़ी डा. विजय जोगदंडे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया रिपोर्ट संभवतया सोमवार को आएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीधे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नियमानुसार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। रिपोर्ट में क्या आया है, उसका संज्ञान लेकर कोर्ट से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसका पालन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपदान कर अंकिता को दी श्रद्धाजंलि
Next: उत्तराखंड एसटीएफ ने हाकम सिंह की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.