Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता के हत्यारों को फाँसी देने को त्यूणी में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली
  • देहरादून

अंकिता के हत्यारों को फाँसी देने को त्यूणी में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर त्यूणी बाजार में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देवभूमि की छवि को धूमिल कर रही हैं। युवाओं ने तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। युवाओं ने कहा कि रोजगार के लिए घर से दूर रह रही युवतियों के साथ इस तरह की घटनाओं से लोग अपनी बच्चियों को घर से बाहर भेजने से कतराने लगेंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल से जुड़े लोग युवतियों की निर्मम हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड समाज की जघन्य मानसिकता को दर्शाती है। ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, जिससे कि अंकिता के परिजनों को न्याय मिल सके। युवाओं ने त्यूणी बाजार में आक्रोश रैली निकालकर तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की।
रैली में शिवानी चौहान, एश्वर्या चौहान, रितिका, कोमल, करीना, अंजलि राणा, प्रमेशा देवी, अंजू, भरत राणा, ऋतिक, प्रमेश, ऋषभ, अजय, राजन, प्रमोद, नरोत्तम, ओम चौहान, विक्रम, विवेक ठाकुर, शेंटी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी की हत्या पर सांसद, विधायक व ब्लाक प्रमुखों ने जताया शोक, बैठक स्थगित
Next: यूजेवीएनएल का जेई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.