Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूजेवीएनएल का जेई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
  • देहरादून

यूजेवीएनएल का जेई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। आसन बैराज में तैनात यूजेवीएनएल के अवर अभियंता शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की लगातार तलाश के बावजूद अवर अभियंता का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर एसडीआरएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पावर हाउस, शक्ति नहर आदि संदिग्ध क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है। आसन बैराज में तैनात यूजेवीएनएल के अवर अभियंता कीर्ति देव (56) पुत्र हरि राम निवासी हाइडिल कॉलोनी कुल्हाल विकासनगर शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पांवटा हिमाचल प्रदेश के लिए अपने घर से निकले थे। तब से न तो उनकी घर में कोई सूचना आयी है और नहीं वह वापस लौटे। शुक्रवार शाम से परिजन उन्हें सभी जगह तलाश चुके हैं, लेकिन कीर्ति देव का कोई पता नहीं चल पाया है। फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। कीर्ति देव के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अवर अभियंता कीर्ति देव की सभी जगह तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर पुलिस लगातार शक्ति नहर, पावार हाउस आदि संदिग्ध क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता के हत्यारों को फाँसी देने को त्यूणी में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली
Next: बीमार पशुओं को समय पर वैक्सीन दिए जाने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.