Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गलत नियुक्तियां कराने वालों पर भी हो कार्रवाई: हरीश रावत
  • पौड़ी

गलत नियुक्तियां कराने वालों पर भी हो कार्रवाई: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 24/09/2022
harish rawat

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में स्पीकर ने जो कदम उठाया है उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, लेकिन नियुक्तियां रद करने को सरकार को क्यों भेजा गया जबकि नियुक्तियां स्पीकर को ही रद्द करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जो नियुक्तियां गलत पाई गई हैं उनमें किसी स्तर की गलतियां हुई हैं इसकी जानकारी लोगों के संज्ञान में आनी जरूरी है। कहा जिन्होंने यह गलत नियुक्तियां कराई हैं उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। शुक्रवार देर सायं को यहां पहुंचे पूर्व सीएम रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नियुक्तियों को रद्द करने का आधार स्पष्ट होना चाहिए। कहा यदि नियुक्तियां रद्द करने का आधार केवल तदर्थ नियुक्ति है तो प्रदेश में बड़ी संख्या में तदर्थ नियुक्तियां हुई हैं। यदि रिश्तेदारों को भरने के आधार पर नियुक्तियां रद्द हुई हैं तो जिन्होंने नियुक्तियां कराई हैं उन्हें भी दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैरसैण विधानसभा को आधार बनाकर दो बार नियुक्तियां हुई हैं, लेकिन गैरसैंण में विधानसभा का एक भी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोगों को बचाने के लिए नियुक्तियों को रद्द किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाकम सिंह प्रकरण को ढ़कने व हाकम के हाकमों को बचाने के लिए विधानसभा नियुक्ति प्रकरण को लाया गया है। उन्होंने कहा कि हाकम सिंह प्रकरण ने प्रदेश की व्यवस्था की चूलें हिला दी।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या उसका मास्टर माइंड केवल जिला पंचायत सदस्य है। इसकी जांच तर्कसंगत परिणिति पर पहुंचनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए और महिलाओं के 30 प्रतिशत क्षेत्रित आरक्षण व राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का समाधान कराए। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा समूह ग भर्ती में उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के अधिकार को सुनिश्चित कराए जाने व जो परीक्षाएं निरस्त हुई हैं उनमें आयु सीमा पार करने वाले अभ्यर्थियों के अधिकारों को लेकर सरकार स्थिति स्पष्ट करे। मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, कांग्रेस नेत्री राजेश्वरी रावत, बसंती जोशी, लाल सिंह नेगी, अंकित रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग
Next: अंकिता हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.