Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर कोतवाली में खुलेगा कंट्रोल रूम
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर कोतवाली में खुलेगा कंट्रोल रूम

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
default featured image

रुद्रपुर। रुद्रपुर सर्किल के थाना क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक वारदात या घटना की जानकारी अब सर्किल के थानों को तत्काल मिल सकेगी। घटनाओं की त्वरित सूचना के लिए पुलिस प्रशासन रुद्रपुर कोतवाली में एक कंट्रोल रूम स्थापित कर रहा है। पुलिस ने कंट्रोल रूम खोलने की कवायद शुरू कर दी है। रुद्रपुर सर्किल में कोतवाली रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप थाना, थाना पंतनगर, थाना पुलभट्टा और थाना किच्छा आता है। इन थाना क्षेत्रों में अक्सर आपराधिक वारदात या घटनाएं होती रहती हैं। कभी-कभी घटना इतनी बड़ी होती है कि दूसरे थानों की पुलिस को भी घटना का अनावरण करने के लिए लगाना पड़ता है। ऐसे में थानों तक सूचना पहुंचाने में कभी-कभार देरी भी हो जाती है। अब सर्किल के सभी थानों तक कम समय में ही सूचना पहुंचाने के लिए पुलिस विभाग रुद्रपुर सर्किल की रुद्रपुर कोतवाली में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। जिसमें सर्किल के सभी थानों को जोड़ा जाएगा। शुक्रवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कंट्रोल रूम स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। कंट्रोल रूम स्थापित होने के बाद किसी भी घटना की सूचना तत्काल सर्किल के सभी थानों तक पहुंचाने में आसानी होगी। साथ ही इससे घटना का जल्द अनावरण करने में भी पुलिस को मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में गुरिल्लों ने जताया आक्रोश
Next: घटिया गुणवत्ता पर दिलबाग पान मसाला बनाने वाली कंपनी समेत चार अन्य पर बड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.