Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जूनियर सहायक शिक्षकों को एलटी करने का विरोध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जूनियर सहायक शिक्षकों को एलटी करने का विरोध

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

देहरादून। शिक्षा विभाग में जूनियर सहायक शिक्षकों का एलटी में संविलियन का विरोध शुरू हो गया है। इस मामले में जहां जूनियर शिक्षक संघ की मांग पर सरकार ने इसके लिए समिति गठित कर दी है। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसे गलत बताते हुए तत्काल इसे वापिस लेने की मांग की। उनका कहना है कि जूनियर सहायक से एलटी में जाने के लिए वैसे ही चालीस प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में पद को ही खत्म किया जाना गलत है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि जूनियर सहायक के पदों को एलटी का करने से शिक्षकों को काफी नुकसान होंगे। खासकर प्राथमिक के शिक्षकों को। एक तो इससे जूनियर सहायक शिक्षकों के हजारों पद ही खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा प्राथमिक के शिक्षकों की पदोन्नतियों के रास्ते बंद हो जाएंगे। वहीं पहले जहां विभागीय टेस्ट और वरिष्ठता से केवल योग्य और वरिष्ठ शिक्षक ही एलटी में जाते थे, वहीं अब सारे शिक्षक एलटी में चले जाएंगे। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। उन्होनें मांग की कि जब एलटी के लिए पहले ही जूनियर सहायकों को 30 और दस प्रतितश आरक्षण मिल रहा है तो सभी पदों को एलटी करना गलत है। उन्होंने कहा कि जूनियर शिक्षक संघ हरिद्वार शाखा ने भी इस बदलाव का विरोध किया है, लेकिन सरकार ने उनकी राय लिए बिना ही समिति का गठन कर दिया। अगर इसे तत्काल भंग नहीं किया जाएगा तो शिक्षक पढ़ाई छोड़कर सड़कों पर आ जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेटर को उत्तराखंड रणजी टीम में खिलाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख रुपये
Next: होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रास्ते में मिला 50 हजार रुपयों से भरा बैग स्वामी तक पहुँचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.