Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुकानदार के हाथ से 12 हजार सफाई से उड़ा ले गए विदेशी
  • अल्मोड़ा

दुकानदार के हाथ से 12 हजार सफाई से उड़ा ले गए विदेशी

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-22 at 8.28.38 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में विदेशी नागरिकों द्वारा हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। यहाँ नगर के कारखाना बाज़ार में स्थित एक परचून की दुकान से कुछ विदेशी नागरिक दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर दुकानदार के सामने ही 12 हज़ार रुपये नकदी उड़ा फरार हो गए। इस मामले में कार्यवाही को लेकर दुकानदार ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। हेराफेरी वाले विदेशी टर्की देश के बताये जा रहे हैं।

पुलिस को दी गयी तहरीर के मुताबिक बीते बुधवार शाम को कारखाना बाज़ार स्थित परचून के दुकानदार नवीन चंद्र पांडे की दुकान में समान खरीदने के बहाने 4 विदेशी नागरिक आये। जिनमें 3 पुरुष और एक महिला शामिल थी। उन्होंने नवीन चंद्र पांडे से कहा कि वह 2022 की सबसे बड़ी इंडियन करेंसी देखना चाहते हैं। दुकानदार ने जब गल्ले में रखी नोटों की गड्डी उठाई तो इन विदेशी ठगों ने दुकानदार से नोटों की गड्डी देखने के बहाने मांगी। इस बीच उन्होंने बड़ी चालाकी से कुल 49 हजार की गड्डी में से 12 हजार रुपये साफ कर लिए। यह काम इतनी चतुराई से किया कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। दुकानदार को यह हेराफेरी की भनक बाद में लगी। तब तक यह रुपये लेकर फरार हो गए थे। यह घटना दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील शाह ने इस घटना के बाद व्यापारियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना की तहरीर पुलिस को सौप दी है।वही,कोतवाल राजेश कुमार यादव के मुताबिक यह हेराफेरी का मामला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभारी मंत्री जोशी ने 105 दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे
Next: मेहनत का मिला इनाम, गरिमा पांडे देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.