Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बोट हाउस क्लब नैनीताल के चुनाव को ई-वोटिंग शुरू
  • नैनीताल

बोट हाउस क्लब नैनीताल के चुनाव को ई-वोटिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल के ऐतिहासिक ब्रिटिशकालीन बोट हाउस क्लब की एक वर्षीय नई कार्यकारणी के लिए ई-वोटिंग शुरू हो गई है। एनएसडीएल मुंबई के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया 23 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 24 सितंबर को मतपत्रों के माध्यम से भी मतदान होगा। चुनाव में कुल 18 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। जबकि पंजीकृत तीन हजार छह सौ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बोट हाउस क्लब के प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि पहली बार चुनाव को ई-वोटिंग के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 से 23 सितंबर तक मेल के माध्यम से क्लब के सदस्य मतदान करेंगे। इसके बाद 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से बोट हाउस क्लब में वार्षिक आम बैठक होगी। इसके बाद 24 सितंबर को ही शाम 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक बैलेट पेपर के जरिए मतदान की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस दौरान ई-वोटिंग के जरिए मतदान नहीं कर सके सदस्य ऑफलाइन वोट देंगे। इसके बाद 25 सितंबर को मतगणना के तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से नौ सदस्य चुने जाएंगे। जबकि यही नौ सदस्य चार पदाधिकारी चुनेंगे। इसमें उपाध्यक्ष, अवैतनिक सचिव तथा दो उप सचिव शामिल हैं। डीएम क्लब के पदेन उपाध्यक्ष होते हैं, जबकि कमिश्नर को क्लब के पदेन अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। चुनाव की देखरेख के लिए रजत टंडन तथा गोपाल कृष्ण वर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक : मंगेतर ने दोस्तों के साथ मिलकर की डॉक्टर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Next: आंध्र प्रदेश के मंत्री ने पवन कल्याण को दी जगन के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.