Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • थलीसैंण में स्थाई एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती की मांग
  • पौड़ी

थलीसैंण में स्थाई एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती की मांग

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की थलीसैण इकाई ने तहसील में स्थाई एसडीएम व तहसीलदार की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा तहसील में अधिक‌ारियों के नहीं होने से ग्रामीणों को जन समस्याओं के समाधान को लेकर परेशानियों से जूझना पड़ता है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में एनसीसी यूनिट खोले जाने की भी मांग उठाई है। अभाविप की थलीसैंण इकाई पदाधिकारियों ने डीएम पौड़ी को ज्ञापन दिया। इस दौरान सह विभाग संयोजक व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि तहसील थलीसैंण लंबे समय से प्रभारी एसडीएम व तहसीलदार के भरोसे चल रहा है। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पाता है। कहा थलीसैंण का प्रभार एसडीएम श्रीनगर को सौंपा गया है। जिससे ग्रामीण छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान को लेकर श्रीनगर के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एनसीसी की एक यूनिट खोली जाय। ‌जिसका क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। कहा थलीसैंण विकास खंड व तहसील मुख्यालय है, बावजूद इसके यहां एक बेहतर खेल मैदान तक नहीं है। जिसके चलते क्षेत्र की प्रतिभाओं को परेशानियां उठानी पड़ती है। भर्ती होने वाले युवा प्रशिक्षण व अभ्यास करने से भी वंचित रहते हैं। कहा थलीसैंण में एकमात्र सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाली सड़क बदहाल पड़ी हुई है। सह-संयोजक नेगी कहा पीजी कालेज थलीसैण में स्नात्तक व परास्नात्तक अध्ययन के लिए छात्र-छात्राओं को यातायात की बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। कहा कालेज में एमएससी व बीएड पाठ्यक्रम के संचालन की मांग भी की। डीएम ने छात्रों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर मंत्री जगमोहन सिंह, कॉलेज मंत्री पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवांग धस्माना, सुमित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएड के छात्रों ने पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई
Next: रिसॉर्ट से लापता हुई रिसेप्शनिस्ट, ग्रामीणों ने की पता लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.