Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अपनी जगह ठेके पर शिक्षक रखने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित
  • पौड़ी

अपनी जगह ठेके पर शिक्षक रखने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिले का शिक्षा महकमा भगवान भरोसे चल रहा है। जिले के दूरस्थ ब्लाक में जब मुख्य शिक्षाधिकारी पहुंचे तो अव्यवस्थाओं की पोल खुली। थलीसैंण ब्लाक के एक प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने पठन-पाठन के लिए गांव की एक लड़की को रखा था और खुद स्कूल से गायब मिली। सीईओ के आदेशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें खंड शिक्षा कार्यालय थलीसैंण अटैच कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मो. सावेद आलम ने बताया कि बीते मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने थलीसैंण ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत विद्यालय से नदारद पाई गईं। सीईओ ने पूछताछ की तो पता चला की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने अपनी जगह पर गांव की मधु रावत नाम की एक लड़की को पठन-पाठन के लिए बतौर सहायक शिक्षिका तैनात किया हुआ है। इसके लिए प्रभारी प्रधानाध्यापिका द्वारा उसे 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। जिस पर मुख्य शिक्षाधिकारी ने सरकारी कर्मचारी के दायित्वों का सरासर उल्लंघन बताते हुए अग्रिम आदेशों तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को मामले के जांच के आदेश दिए थे। अब सीईओ के आदेशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मो. सावेद आलम ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत को दायित्वों के प्रति लापरवाही बरते जाने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, आटीई अधिनियम 2009 का उल्लंघन करने, कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें खंड शिक्षा कार्यालय थलीसैंण अटैच कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज को जन्मदिन पर दी बधाई
Next: बीएड के छात्रों ने पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.