Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर में अवैध शराब की शिकायतों पर प्रशासन गंभीर
  • पौड़ी

कीर्तिनगर में अवैध शराब की शिकायतों पर प्रशासन गंभीर

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर। कीर्तिनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की सप्लाई की शिकायतों पर प्रशासन गंभीर हो गया है। जिसके खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पकड़े जाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कीर्तिनगर के बडियारगढ़, डागर, अकरी-बारजुला, हिंसरियाखाल सहित अन्य कई स्थानों पर प्रशासन को अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नशाखोरी का बोलबाला भी दिखाई दे रहा है। यहां तक कि कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायतें भी हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्रों में तैनात राजस्व उप निरीक्षकों को भी कड़े निर्देश दिए हैं। तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी शराब के ठेकों से अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। जिस पर प्रशासन की ओर से छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को गंभीरता से चलाने के लिए क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों में जो भी संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
Next: मरीजों को दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा
  • चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन वाहन सीज
  • ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.