Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रुला के गया हंसाने वाला, नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
  • राष्ट्रीय

रुला के गया हंसाने वाला, नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
रुला के गया हंसाने वाला, नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था। राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। राजू श्रीवास्तव कानपुर के रहने वाले थे और यूपी फिल्म बोर्ड के डायरेक्टर भी थे।

राजू श्रीवास्तव, कॉमेडी का वो नायाब सितारा, जिनकी बातों पर लाखों लोगों की हंसी छूट जाती थी। जिनके जोक्स पर जमकर ठहाके लगते थे। हास्य जगत का ये रोशन चिराग आज बुझ गया। सबको हंसाने वाले राजू आज लोगों को रुला गए। 10 अगस्त को जिम में कसरत करते वक्त राजू अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने आज आखिरी सांस ली। राजू के निधन से बॉलीवुड से लेकर उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। हर किसी का मन उदास है और आंखें नम हैं।

राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कवि के घर हुआ। उनका बचपन का नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था, लेकिन मुंबई आने के बाद उन्होंने अपना नाम राजू रख लिया।राजू श्रीवास्तव को शुरू से ही लोगों को हंसाने का शौक था। इसी में करियर बनाने का सपना लिए राजू श्रीवास्तव साल 1988 में मुंबई पहुंच गए। उस दौर में मुंबई जैसे बड़े शहर में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। राजू को कई सालों तक संघर्ष करना पड़ा।

मुंबई में अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बात करते हुए राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह मुंबई पहुंचे, उस वक्त लोग कॉमेडियन को बड़ा कलाकार नहीं मानते थे। उस वक्त कॉमेडी जॉनी वाकर से शुरू होकर जॉनी लीवर (Johnny Lever) पर खत्म हो जाती थी। ज्यादा काम नहीं मिलने पर उन्हें भी पैसों की तंगी रहती थी। खर्च चलाने के लिए उन्होंने ऑटो चलाया। राजू के मुताबिक वह ऑटो में सफर कर रहे लोगों को जोक सुनकर हंसाते थे। बदले में उन्हें किराये के साथ टिप भी मिल जाती थी। हालांकि इस दौरान वह स्टैंड अप कॉमेडी भी करते रहते थे। पिता के कवि होने के नाते कॉमेडी की कला राजू श्रीवास्तव में कूट-कूट कर भरी हुई थी। ऐसे में बड़ा कॉमेडियन बनने का सपना लिए राजू श्रीवास्तव तमाम परेशानियों के बावजूद आगे बढ़ते रहे। राजू श्रीवास्तव ने उसी इंटरव्यू में कहा था कि शुरुआती दिनों में उन्हें एक शो के लिए 50 रुपये मिलते थे। स्ट्रगल के दिनों में वह बर्थडे पार्टी में जाकर 50 रुपये के लिए भी कॉमेडी किया करते थे।

एक दिन ऑटो चलाते-चलाते राजू श्रीवास्तव की जिंदगी में बड़ा मोड़ आया। उन्हें एक कॉमेडी शो के लिए ब्रेक मिला। इसके बाद राजू श्रीवास्तव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजू ने डीडी नेशनल के मशहूर शो ‘टी टाइम मनोरंजन’ से लेकर ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ तक अपनी खास पहचान बनाई। राजू की बात हो और गजोधर भइया का जिक्र न आये ऐसा कैसे हो सकता है। राजू अपनी कॉमेडी में जिस ‘गजोधर भइया’ का किरदार का जिक्र करते थे, दरअसल वो शख्स हकीकत में है। दरअसल उनके ननिहाल में एक गजोधर नाम का शख्स है, जो बचपन में राजू के बाल काटता था। उन्होंने उसे ही देखकर अपने इस किरदार की रचना की।

राजू श्रीवास्तव ने फिल्म तेजाब से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। उसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, बाजीगर, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, बिग ब्रदर, बॉम्बे टू गोवा, इत्यादि में काम किया।
इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल जैसे शक्तिमान, बिग बॉस, कॉमेडी का महा मुकाबला, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो में भी काम किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिटफंड घोटाले की नामजद आरोपी महिला यूपी से गिरफ्तार
Next: लंपी वायरस ने बढ़ाई चिंता, पशुपालकों ने टीकाकरण और आवारा पशुओं से निजात की रखी मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.