Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • चिटफंड घोटाले की नामजद आरोपी महिला यूपी से गिरफ्तार
  • चम्पावत

चिटफंड घोटाले की नामजद आरोपी महिला यूपी से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

चम्पावत। चम्पावत पुलिस ने चिटफंड घोटाले की नामजद महिला आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था। अब मुख्य आरोपी समेत पांच लोग सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। दो साल पूर्व टनकपुर के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी कैलाश चंद्र रावत पुत्र केशव रावत ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया था कि चिटफंड कंपनी के एमडी प्रदीप कुमार अस्थाना ने टनकपुर व लोहाघाट में अपने साथी मोइनुद्दीन खान, जयपाल सिंह और प्रार्थना अस्थाना के साथ मिलकर कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कंपनी खोली। जिसमें चम्पावत के अलावा पूरे प्रदेश के लोगों से ठगी करके निवेश करवाया गया। जानकारी के अभाव में लोगों ने अपनी मेहनत की जमापूंजी को कंपनी में इन्वेस्ट कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी लोगों का पैसा मारकर भाग गई। ठगी का एहसास होने पर लोगों ने एमडी समेत अन्य आरोपियों पर मुकदमे दर्ज करवाए। जांच शुरू हुई तो पुलिस ने चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी प्रदीप अस्थाना समेत चार लोगों को एक साल पहले ही जेल भेज दिया था। जबकि नामजद महिला आरोपी लखनऊ, यूपी निवासी प्रार्थना अस्थाना लंबे समय से फरार चल रही थी। उसे भी बीते सोमवार को गौतमबुद्ध नगर, यूपी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला पर पुलिस कप्तान देवेंद्र पींचा ने दस हजार का इनाम भी रखा था। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई दिलवर सिंह भंडारी, मोहित बर्मा, बसंती बिष्ट, एसओजी मनीष खत्री, सर्विलांस सेल के गिरिश भट्ट आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश भर के मदरसों में अब एनसीईआरटी सिलेबस होगा लागू
Next: रुला के गया हंसाने वाला, नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.